Muzaffarnagar News: रामराज मे टेंपो पलटा , तीन लोग घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज के सत्संग भवन के निकट मवाना की ओर से आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमे चालक समेत तीन लोग घायल हो गया। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी राहुल टेंपो लेकर मीरापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही यह मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट पहुंचा। यहां पर सड़क मे बने गहरे गढ्ढे को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो मे सवार जेद व फरमान निवासी मवाना घायल हो गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने टेंपो को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को रामराज स्थानीय चिकित्सक के यहा उपचार दिलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.