मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: रामराज। मॉडर्न इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में रामराज क्रिकेट क्लब ने अर्पण 11 क्रिकेट क्लब मवाना को 188 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मॉडर्न इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामराज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रामराज की ओर से मुख्य बल्लेबाजों में परवेज़ ने 113 रन नाबाद, शिवा ने 74 रन, दिशान्त ने 17 रन बनाये जबकि मवाना के अर्पण 11 क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में कुणाल मावी ने 2 विकेट तथा रितिक, अर्पण और सुजल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जबाब में 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवा...