मुजफ्फर नगर, सितम्बर 13 -- Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर। रविवार को रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में आगामी श्री रामलीला मंचन की तैयारियां श्रद्धापूर्वक शुरू हुईं। सर्वप्रथम श्री राम दरबार मंदिर में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण वर्मा द्वारा पूजन अर्जन किया। इसके पश्चात रामायण वाचक आचार्य देव चरण शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान से प्रभु हनुमान जी के ध्वज का पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात शौर्य वर्मा के नेतृत्व में हनुमान जी के पवित्र ध्वज का पूरे नगर में भ्रमण कराया गया और मंचन स्थल रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड पर ध्वजा स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी, महामंत्री डॉ. एसके गौतम, उपाध्यक्ष मनोज लेमन, संयोजक प्रमोद पाल, संतलाल बंसल, संयुक्त मंत्री लवी गोयल, राज सिंह, अ...