Muzaffarnagar News: रामचरित मानस के मंचन से दिया मर्यादा का संदेश
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में रामचरितमानस के सातों कांडों का मंचन विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत श्रद्धा के साथ किया। इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न पौराणिक पात्रों की भूमिकाओं को पूरी निष्ठा अभिव्यक्ति के साथ निभाया। छात्रों के सजीव और प्रभावशाली अभिनय ने समारोह में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंचन की श्रृंखला के अंतिम पड़ाव के रूप में उत्तर कांड का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, भव्य राज्याभिषेक, रामराज्य की स्थापना तथा उनके आदर्श एवं धर्मपरायण शासन का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल समापन के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.