मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की है। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है। चीफ इंजीनियर ने कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं की जांच करने के आदेश दिए है।बैठक में मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली अभियान में गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 5 हजार से अधिक बकाया वाले बकायेदारों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, औसत से कम विद्युत खपत तथा संयोजित...