Muzaffarnagar News: राख से झुलसे 11 साल के बच्चे की चार महीने बाद मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली खेलते समय सड़क किनारे पड़ी राख में झुलसे 11 साल के बच्चे की चार महीने बाद मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया कि मिल के ठेकेदार ने सड़क किनारे ही मिल से निकलने वाली राख को डाला हुआ था।गांव मोहददीनपुर निवासी मेहराज का 11 साल का पुत्र आरिस गांव स्थित एक स्कूल में पांचवी क्लास में पढ़ता था। करीब चार महीने पूर्व स्कूल से छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। रास्ते में बच्चों के साथ दौड़ लगाते समय बच्चा सड़क किनारे पड़ी शुगर मिल की राख में गिर गया। राख में गिरने के बाद बच्चा आग से बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे का उपचार अस्पताल में कराया गया। करीब चार महीने तक मौत से जूझने के बाद शनिवार को बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मोत से परिजनों में कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.