Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत ने मृतक कार्यकर्ता के परिवार को दी सहायता राशि
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: सिखेड़ा/जानसठ कस्बे में खतौली तिराहे से 13 अगस्त को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी निवासी भाकियू के कार्यकर्ता नूरमोहम्मद (35) पुत्र रफीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई थी।शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मृतक कार्यकर्ता नूर मोहम्मद के गांव दाहखेड़ी स्थित उसके घर पहुंचे। राकेश टिकैत ने मृतक के परिजनों से मुलाकात करके गहरा दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक कार्यकर्ता के बच्चों से भी मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राकेश टिकैत ने बच्चों को सहायता राशि प्रदान की तथा परिवार को भरोसा दिलाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.