मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: भोपा। उत्तर प्रदेश सरकार की योजनानुसार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु बुधवार को मोरना ब्लॉक के गांव रहकड़ा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम रश्मि लांबा और तहसीलदार मोनिका चौहान ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विरासत दर्ज कराने, खतौनी की अशुद्धियां सुधारने और कृषकों के अंश निर्धारण जैसे राजस्व से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए, जिन पर एसडीएम ने अधिकारियों को पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, फार्मर रजिस्ट्री तथा आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी जानकारी भी दी गई। मौके पर राजस्व निरीक्षक ललित मोहन व लेखपाल अमित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...