मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के मंडावली खादर निवासी शक्ति ने बताया कि वह रतनपुरी में प्राणनाथ इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। शनिवार को छुट्टी के बाद घर वापस लौटते समय जब वह थाने के समय पहुंचा तो तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने लोहे की राड से हमला किया, जिससे छात्र घायल हुआ। छात्र ने थाने में घुसकर जान बचाई। छात्र ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...