Muzaffarnagar News: रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड में दो भैस चोर पकडे
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर भैस चोरों को बुलेरो गाडी समेत फुलत मार्ग से पकड़ा है। चोरों के पास से गाड़ी के अलावा तमंचा, कारतूस व चोरी की दो भैसे भी बरामद की है। बताया गया है कि चैकिंग अभियान के दौरान गाडी रोकने के दौरान बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर किया था। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि करीब बीस दिन पूर्व रियावली नंगला गांव निवासी रहीस पुत्र जुल्फकार ओर मुस्तकीम के घर से दो भैंसी चोरी हो गई थी। चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई। रविवार को दोनों चोरों के क्षेत्र में आने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने फुलत मार्ग पर वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद एक बुलेरों गाडी आती दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.