Muzaffarnagar News: रणजी ट्राफी टीम के लिए ट्रायल आज
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी टीम के लिए मुजफ्फरनगर के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल रविवार 19 जुलाई को सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस महत्वपूर्ण ट्रायल में अंडर-23 वर्ग के 42 खिलाड़ी और रणजी ट्रॉफी के लिए 20 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। ट्रायल संयोजक पलक शर्मा और हरीश चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी चयनित और पंजीकृत खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से अपनी पंजीकरण स्लिप के साथ मैदान पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.