मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली रक्षाबंधन का पर्व नगर और देहात क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। मिठाई और राखियों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। मिठाई की दुकानों के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था संभालने और जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात सुचारु कराया। यह भी पढ़ें- Almora News: राखी बांध बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए र...