मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर रक्षाबंधन पर बहनों को मायके तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। योगी सरकार के आदेश के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है। त्योहार पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं। ऐसे में निशुल्क बस यात्रा से उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ ही सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी। यह भी पढ़ें- Amroha News: रक्षा बंधन पर अमरोहा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोकरक्षाबंधन पर बसों की तैयारी रक्षाबंधन के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एआरएम प्रभात सिन्हा की ओर से बसों की उपलब्धता, संचालन और यात्रियों की भीड़ क...