मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन सर्व धर्म के तत्वावधान में शनिवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं रक्तदान करके किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सपा नेता अंसार अढ़ती, मौर अरशद, सभासद राजीव, मनोज और मोहित सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीकेयू सर्व धर्म के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहर...