Muzaffarnagar News: रक्तदान शिविर आयोजित, 40 रक्तवीर सम्मानित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: त्यागी सभा जनपद परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी (पावटी) के नेतृत्व में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव गर्ग और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी रहे। शिविर की अध्यक्षता त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने की। शिविर में युवाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 40 रक्तवीरों को रक्तदान करने पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ी मानव सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। इस दौरान विमल त्यागी, राहुल त्यागी, मंजू त्यागी सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर योगदान दिया। अंत में अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर में विमल त्यागी, राहुल त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.