मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ होने से पहले ही कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है। धर्मनगरी मुजफ्फरनगर का हृदय स्थल शिव चौक इन दिनों शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। रात होते ही यहां विशाल और रंग-बिरंगी कांवड़ों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देर रात तक शिव चौक पर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे, जबकि आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस बार यात्रा में कई अनोखी और आकर्षक कांवड़ें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। खास तौर पर आग उगलते नाग की आकृति वाली भव्य कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह भी पढ़ें- Araria News: शिवभक्तों की सेवा को कोशी सेवा सदन का जत्था रवाना लोग इस अनूठी कांवड़ के साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आए...