मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मोरना। शुक्रताल मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के पावन अवसर पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रंगोली, दीपक निर्माण, बंदनवार और थाल सज्जा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में द्वितीय व चतुर्थ वर्ग की छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम, तृतीय वर्ग ने द्वितीय और प्रथम वर्ग की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विराज तोमर और प्रधानाचार्या अलका वर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बच्चो ने बनाई एक से बढ़कर एक सुन्दर कलाकृतियां यह भी पढ़ें- Shamli News: अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल...