मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईक्यूएसी के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा यूपीआई एवं नकदरहित अर्थव्यवस्था विषय पर जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. संदीप मित्तल व बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने किया। प्राचार्य डा. मित्तल ने कहा कि डिजिटल भारत की परिकल्पना में यूपीआई का विशेष योगदान है। मुख्य समन्वयक दीपक गर्ग ने प्रस्तुति के जरिए यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग, समय की बचत और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों को यूपीआई पिन गोपनीय रखने और साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों से गूगल फॉर्म के जरिए प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। कार्यक्रम में बीबीए विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...