Muzaffarnagar News: युवक लापता,ग्रामीणों का कोतवाली में हंगामा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचे भैसी के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। तीन दिन से लापता चल रहे युवक का सुराग न मिलने से परेशान परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे थे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पूरी जानकारी करने के बाद लापता की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर हंगामा शांत किया। वही पुलिस ने एक लापता युवक प्रकरण में एक युवती से भी पूछताछ की है। गांव भैसी निवासी 22 वर्षीय अतुल पुत्र संतरपाल गांव में ही सुशील ठेकेदार के पास लकडी का काम करता है। सोमवार को अतुल के परिजन सैकडों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बताया कि अतुल 29अगस्त से लापता चल रहा है,काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: सोती नदी किनारे लावारिस मिली लापता युवक की बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.