Muzaffarnagar News: युवक पर लोहे की राड से जानलेवा हमला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू गांव निवासी अक्षय पुत्र राजकुमार ने बताया कि रविवार शाम को गांव की गली से गुजर रहा था इसी दोरान गांव निवासी सूर्यकांत जो नशे की हालत में था। गाली-गलौच करते हुए युवक ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो युवक ने लोहे की राड से युवक के सिर में जानलेवा हमला कर दिया जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने हमलावर युवक को पकडने का प्रयास किया लेकिन वह गाली-गलौच करने लगा। हमले में आरोपी युवक ने पीडित के पेट में सरिया भी घुसा दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.