Muzaffarnagar News: युवक पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: छपार। एक युवती ने पडोस के ही युवक पर मारपीट व छेडछाड करने का आरोप लगाया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक मारपीट के आरोपी का भी शांतिभंग में चालान किया है। छपार कस्बा चौकी इंचार्ज रमित यादव ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के गांव में युवती की पडोस के ही कुलदीप के साथ कहासुनी व मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम सदर के समक्ष पेश किया। इसके अलावा मारपीट के आरोपी अनूप निवासी जयभगवान पुर का पुलिस ने शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम सदर के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.