मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फरमान ने बताया कि वह स्टील कार्य की ठेकेदारी करता है। दो दिन पूर्व बाइक से मोहददीनुपर निवासी फैसल व सलमान को लेने गया था। दोनों ने बाइक चलाने के लिए कहने लगे तो मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर गाली-गलौच कर मारपीट की। विरोध करने पर दबगों ने बाइक में तोड़फोड़ की, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट के दौरान अपने भाई फुरकान को बुलाया। आरोप है दोनों भाइयों के साथ दबंगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फैसल, सलमान, शौकीन और बबलू के विरूद्ध रिपेार्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...