Muzaffarnagar News: युवक के अपहरण का प्रयास, मारपीट कर कार से बाहर फेंका
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के गांव रेई में मामूली कहासुनी के चलते चार कार सवार युवकों ने एक युवक को कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी घायल युवक को लहूलुहान हालत में गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को कार की साइड लगने पर रेई निवासी आशू की गांव के ही भूरे से कहासुनी हुई थी। गुरुवार को जब आशू सिसौना हाईवे स्थित अपने पिता की दुकान पर खाना देने गया, तो भूरा अपने तीन साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। आरोपियों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.