Muzaffarnagar News: युवक की हत्या के आरोपियों का नार्को टेस्ट से इंकार
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरैटी के रोहन राठी हत्याकांड के दोनों आरोपियों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। हत्याकांड के विवेचक ने आरोपी जीजा व साले का नार्को टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों द्वारा नार्को टेस्ट की असहमति पर कोर्ट ने दोनों का नार्को टेस्ट कराने की अर्जी को खारिज कर दिया।
रोहन राठी हत्याकांड की पृष्ठभूमि 23 सितंबर को पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरैटी निवासी रोहन राठी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। उसने अपने पिता को बताया था कि वह रात्रि में दोस्त के घर पर ही रहेगा, लेकिन अगले दिन उसका शव गांव हरैटी के जंगल में मिला था। उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.