मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: छपार। छपार थाना क्षेत्र के बरला गांव में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं युवक की मौत का सदमा उसकी दादी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और हार्टअटैक से निधन हो गया। मोहल्ला लद्दावाला निवासी सुहेल पुत्र दिलशाद की शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी सुहानी को लेने रुड़की के मोहल्ला तेल्लीवाला जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे बरला गांव में हाईवे पर उसकी बाइक आगे चल रहे लकड़ियों से भरे रेहड़े से टकरा गई। जिससे सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने का निर्ण...