Muzaffarnagar News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: सिखेड़ा, जानसठ। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पुलिस को शुक्रवार देर शाम एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी जानसठ भर्ती में कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक की पहचान सतीश पुत्र दलवीरा निवासी गांव काटका के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और समय-समय पर उसको दौरे भी पड़ते थे। गुरुवार रात को वह बिना बताए घर से निकल गया था। नई मंडी सीओ सुनील कुमार ने बताया कि आशंका है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत इसकी जांच की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.