मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणको हटाते हुए नो-पार्किंग में खडे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 221 वाहनों का चालान किया है। शनिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष अतिक्रमण एवं यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाया जा सके। यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए 221 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...