Muzaffarnagar News: यज्ञ के साथ मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, गाय-ग्वाले और सुदर्शन चक्र पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई, जबकि कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों का मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सत्य, धर्म, कर्मनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: एनएस पब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.