Muzaffarnagar News: म्हाडी में मेले का आयोजन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के गांव छपरा में स्थित जाहरवीर गोगाजी की म्हाडी में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें चाट, पकौडी, जलेबी, चाउमीन, बडें-बडें झूले ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ग्रामीणों ने म्हाडी पर छडी व प्रसाद चढाकर मन्नत मांगी। म्हाडी के भगतजी बबला ने बताया कि यहां पर पिछले 13 वर्षो से निरंतर प्रतिवर्ष मेला छडियान का आयोजन किया जाता है, जिसमें छपरा, ताजपुर, सिमर्थी व छपार से भारी संख्या में श्रद्धालु छडी व प्रसाद चढाने आते है, मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी मुराद अवश्य पूर्ण होती है। इसके अलावा गांव महरायपुर में भी मेला छडियान का आयोजन किया। इस दौरान मांगेराम, कटार सिंह, नीटू, कनक सिंह प्रधान, अमित शर्मा, मोहम्मद रब्बान, विनित कुमार व राजेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.