Muzaffarnagar News: म्हाड़ी पर छड़ी निशान चढ़ाने के लिए लगा तांता
मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: भोपा। गांव बेलड़ा में श्री जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और छड़ी निशान चढ़ाकर मनौती मांगी। म्हाड़ी के भगत अमित कश्यप ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। छड़ी निशान चढ़ाने के लिए म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान भोपाल सिंह, पंचायत सचिव पंकज राणा, वीरेंद्र, विकास तोमर, रमेश, किरण, सनोज, पंकज लाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.