Muzaffarnagar News: मौलाना के बंद मकान से नकदी व लाखों के जेवर चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के भीड़ वाले इलाके मोहल्ला मुश्तर्क में परिवार के साथ बाहर गए मस्जिद के मौलाना के बंद पड़े मकान से छत के रास्ते में घुसे चोर ने हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मौलाना इरफान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दस दिन पूर्व 27 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। इसी बीच 4 सितंबर शुक्रवार सुबह एक चोर छत पर लगे जंगले को उखाड़कर उनके घर में घुसा और पहले घर में स्थित दुकान का गल्ला तोड़कर वहां रखे आठ हजार रुपये चोरी किए। इसके बाद घर के कमरे में रखे लाखों रुपयों की कीमत के सोने की झुमकी, चेन व पेंडल समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार देर शाम घर पहुंचे मौलाना इरफान ने सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्हें चोरी का पता चला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.