मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: मोरना ।कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन मोरना में किया। यात्रा मोरना से शुक्रताल तक निकाली गई। मोरना में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा निकाली गई सद्बुद्धि पदयात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से हुआ। जिसके बाद पदयात्रा गांव इलाहाबास होते हुए शुकतीर्थ में संपन्न हुई। यात्रा के संयोजक मनोज चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को आहत किया है। माननीय उच्च न्यायालय के सिंटिंग जज से निष्पक्ष जाच कराई जाए, ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए, चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्म...