मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: मोरना सड़क पर निर्माण सामग्री रेत, रोडी, बदरपुर आदि डालकर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने व अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत लिखकर कार्रवाई की मांग की।भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में मुज़फ्फरनगर, जानसठ मार्ग पर अतिक्रमण जारी है। जिससे मार्गों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। व्यापारी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय चला रहे हैं। मोरना निवासी ग्रामीण विनोद शर्मा, अंकित बालियान, शहजाद, विकास कुमार, शमीम अहमद, शहजाद अली, साजिद अली, महेंद्र, प्रमोद कुमार, अब्दुल आदि ने उपजिलाधिकारी सहित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मोरना मुजफ्फरनगर मार्ग पर खुशी मेगा मार्ट के बराबर में उनके आवास है। जहां मुख्य मार्ग किनारे दुकानदार ने रेत रोडी बदरपुर ...