Muzaffarnagar News: मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। दो दिनों तक चली विभिन्न समितियों की बैठकों में विद्यार्थियों ने वैश्विक एवं समसामयिक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए शोध और तार्किक चिंतन प्रदर्शन किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जिम्मेदारी और विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक येषां न विद्या न तपो न दानम्. का उद्धरण देते हुए शिक्षा, अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.