मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: खतौली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को एसपी सिटी अमृत जैन ने गंग नहर स्थित अलकनंदा पुल पर सुरक्षा व्यवस्था की अचानक मॉक ड्रिल कराई। इस दौरान उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के एक पुतले को पुल से गंगनहर में फेंक दिया और वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कराया कि एक भोला गंग नहर में गिर गया है, उसे तुरंत बचाओ। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम चंद सेकंड में घटनास्थल पर पहुंच गई और मोटर बोट के जरिए गंग नहर में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: डीएम-एसएसपी ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा टीम ने कुछ ही देर में नहर में पड़े पुतले क...