मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-56 पर रविवार (आज) सुबह 7 बजे से देर रात 2 बजे तक पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा। रेलवे पथ विभाग द्वारा ट्रैक की मरम्मत और टेपिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। आगामी शीत लहर और ठंड के मौसम को देखते हुए रेलवे पथ विभाग ने ट्रैक की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया है। सर्दियों में तापमान घटने के कारण रेलवे ट्रैक सिकुड़ता है, जिससे जॉइंट्स और ट्रैक में तकनीकी खराबी आने का जोखिम रहता है। स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि फाटक संख्या-56 के समीप मरम्मत और जांच कार्य के लिए शनिवार सुबह से शाम 6 बजे तक फाटक बंद रखा गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ढोली रेलवे फाट...