Muzaffarnagar News: मेधावी छात्रा अंजनी पाल बनी एक दिन की सीएमओ, मिली प्रेरणा मेधावी छात्रा अंजनी पाल बनी एक दिन की सीएमओ
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा अंजनी पाल को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए सीएमओ बनाया गया। सीएमओ ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज समझाते हुए अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा अंजनी पाल सीएमओ की सरकारी कार से कार्यालय पहुंची। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद छात्रा को सीएमओ की आधिकारिक कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया, जो बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें उच्च पदों के प्रति प्रेरित करने का एक अनूठा प्रयास किया। यह भी पढ़ें- कक्षा छह की छात्रा बनी डीएम, फरियादियों की सुनीं शिकायतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.