Muzaffarnagar News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-मंसूरपुर मंसूरपुर क्षेत्र में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार रात एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की छात्रा शगुन पुत्री सतीश, निवासी कैथल हरियाणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की है। छात्रा उस समय अपने कमरे में अकेली थी। उसकी सहेली कमरे में मौजूद नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, घटना के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.