Muzaffarnagar News: मेंटेनेंस के कार्य को लेकर 24 फीडरों की विद्युतापूर्ति रहेगी बंद
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर 132 केवी भोपा रोड और जौली रोड उपकेन्द्र पर मेंटेनेंस का कार्य चलेगा। जिस कारण करीब 24 फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) की ओर से जारी जनसाधारण सूचना में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।नौ अक्टूबर की सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रुड़की रोड, सुजडू, गांधी कॉलोनी, टीपी नगर, नुमाइश कैंप, पचेंडा रोड, सिल्वरटॉन, पेपर मिल, एपीडीआरपी, सीधबली, हॉस्पिटल, डिस्ट्रिक कोर्ट, शाकुंबरी, सप्तमडेकर और सिल्वरटॉन प्लांट एंड पेपर पोषक क्षेत्रों की बिजली प्रभावित होगी। वहीं 10 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे तक जौली रोड उपकेन्द्र पर 132केवी मेन बस का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.