Muzaffarnagar News: मूसलाधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न, नहीं रूके शिव भक्तों के कदम
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: सावन के दूसरे सोमवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। शिव चौक पर घुटनों तक पानी भर गया। नालों से पानी की निकासी नहीं हो पाया। शिव चौक पर भरे पानी में वाहन भी बंद हो गए। वहीं शिव भक्तों को भी भगवान आशुतोष की परिक्रमा करने में काफी परेशानी का सामना करना पडा। शिव चौके आस पास की मार्किटों में भी पानी भर गया। वहीं शहर के विभिन्न मार्ग और मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी भर गया। नालों का गंदा पानी भरने के कारण घरों में रखा सामान भी खराब हो गया। ऐसे में स्थानीय लोग दिनभर परेशान रहे हैं। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। भारी उमस के कारण सांस लेने में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह 8.30 बजे मौसम में परिवर्तन होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.