मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को रुड़की रोड स्थित फार्म में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत चरथावल के अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन त्यागी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पर जोर दिया गया। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं, बिरादरी के 10 डॉक्टरों और नीट यूजीसी 2026 में सफल 5 विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह ने कहा कि बिना शॉर्टकट के निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य हासिल होता है। डा. नूर नवाज खान ने करियर विकल्पों व कौशल विकास की जानकारी दी, जबकि विशिष्ट अतिथि कर्नल डा. शकील अहमद त्यागी ने युवाओं से नैतिक मूल्यों के साथ ...