Muzaffarnagar News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों और जनसेवा को याद किया। नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तखार ने कहा कि नेताजी गरीबों, किसानों और पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने जवानों के सम्मान में ऐतिहासिक पहल करते हुए शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान से घर पहुंचाने की व्यवस्था की थी। इस दौरान मोहम्मद सलामत, गुरलाल सिंह, गुरमीत सिंह, सलीम अल्वी, राशिद अंसारी और अनिल धनगर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तालग्राम में सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि यह भी पढ़ें- Auraiya News: मुलायम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.