मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को मीरापुर सपा नगराध्यक्ष ऐश मौहम्मद मेवाती के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने स्व.मुलायम सिंह यादव के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा नगराध्यक्ष ऐश मौहम्मद मेवाती ने कहा कि मुलायम सिंह ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा था। इस दौरान सपाइयों ने समाजवादी विचारधारा, पार्टी को मजबूत बनाने तथा नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ...