Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह जिले में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शहर की प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी रही। लगातार बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम दिखाई दी। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश के बीच आवाजाही करनी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। जगह-जगह सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहन निकालने में दिक्कत आई। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को पिछले कई दिनों से बनी उमस और गर्मी से राहत मिली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.