मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित की गई। मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जनपद के 10 उज्ज्वला लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 2,56,386 गैस कनेक्शन प्रचलित हैं। योजना के तहत प्रत्येक रिफिल पर कुल 957 रुपये की सब्सिडी अनुमन्य है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 304.60 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 652.40 रुपये दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दीपावली पर उज...