मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक जनपद मुजफ्फरनगर तेजी से निवेश का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था, औद्योगिक नीतियों और निवेशकों के अनुकूल माहौल के चलते जिले में स्टील, पेपर, खाद्य प्रसंस्करण, बायोगैस, होटल और रियल एस्टेट क्षेत्रों में लगातार निवेश बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। जिला उद्योग केंद्र के अनुसार वर्ष 2024 में जिले के लिए 7,805 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में हुआ तथा 86 प्रस्तावित इकाइयों में से 58 इकाइयों पर कार्य शुरू हो गया। वर्ष 2026 के लिए जिले में...