Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के प्रणव स्वरूप की स्मृति में दून स्कूल में बना रिसोर्स सेंटर
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित स्वरूप परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्व. प्रणव स्वरूप की स्मृति को उनके मित्रों ने अनूठे अंदाज में जीवंत कर दिया। देहरादून स्थित प्रतिष्ठित द दून स्कूल में प्रणव के वर्ष 2006 बैच के साथियों ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से रिसोर्स सेंटर का निर्माण कराया है। स्कूल के फाउंडर्स डे पर इस सेंटर का उद्घाटन उनके परिजनों ने संयुक्त रूप से किया। यह सेंटर आने वाले वर्षों में स्कूल के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
प्रणव स्वरूप की स्मृति में रिसोर्स सेंटर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन प्रणव स्वरूप के पिता आलोक स्वरूप, माता माधवी स्वरूप, पत्नी सौम्या स्वरूप तथा भाई प्रभाव स्वरूप और बहन श्रेया स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल प्रबंधन और समुदाय ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.