Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के कारोबारियों को राहत, आयकर रिटर्न की ड्यू डेट 21 नवंबर तक बढ़ी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: आयकर रिटर्न दाखिल करने की तैयारी में जुटे मुजफ्फरनगर के कारोबारियों, फर्मों और अन्य संबंधित करदाताओं को राहत मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित श्रेणी के करदाताओं की आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी है। इसके साथ ही संबंधित करदाताओं के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तय तारीख भी बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इससे जिले में टैक्स ऑडिट कराने वाले व्यापारियों और कारोबारियों को अपने खातों का मिलान, ऑडिट प्रक्रिया पूरी कराने और रिटर्न दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा。 यह भी पढ़ें- ऑडिट रिपोर्ट, रिटर्न की समयसीमा बढ़ीटैक्स ऑडिट रिपोर्ट की नई तारीख आयकर विभाग के अनुसार आकलन वर्ष 2026-27 की रिटर्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.