मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थस्थल शुकताल में 21 से 24 नवंबर तक होने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों और युवाओं से विशेष अपील की है। उन्होंने भैंसा-बुग्गी की दौड़ से दूर रहने तथा मेले की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने का आह्वान किया है। राकेश टिकैत ने ओडिशा से वीडियो संदेश जारी कर कहा कि गंगा स्नान मेले में आने वाले किसान, ग्रामीण और नौजवान साथी किसी तरह का उत्पात न मचाएं। मेले में भैंसा-बुग्गी दौड़ का आयोजन न करें, जिससे किसी को चोट पहुंचे या मेले का माहौल खराब हो। उन्होंने सभी से मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरूम...