Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने को उमड़े शिवभक्त
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्री पर जनपद के सभी शिवालयों में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सुबह सवेरे से ही तांता लगा रहा। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर अर्द्धरात्री से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने में जुट गए थे। मंगलवार को शिव चौक पर सुबह सवेरे से जलाभिषेक करने वालों की लाइन लगी रही। यहां पर पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इसके अलावा गांधी कालोनी के अनन्तेश्वर महादेव मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरो के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़, पूजा अर्चना की शहर के सभी शिवालयो में महिलाओं, पुरुषों व ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.